Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: सात एकड़ में लगी अफीम की खेती किया नष्ट

Advertisement
Advertisement
Chakradhrapur: पुलिस अधीक्षक चाईबासा को विभिन्न सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुदड़ी एवं कराईकेला थाना क्षेत्र के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध तरीके से मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है. इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर अफीम की खेती को नष्ट करने के लिये छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी कर कराईकेला थाना के ग्राम जरजट्टटा, कुरजूली, कुईतुका और इन्द्रवां में करीब 6 एकड़ तथा गुदडी थाना के ग्राम कोटया के जंगली क्षेत्र में करीब एक एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-in-east-singhbhum-2-license-to-only-30-crushers-in-the-district-how-more-than-two-dozen-crushers-are-running-in-potka-block-area-alone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-2:  जिले में सिर्फ 30 क्रशर को लाइसेंस, अकेले पोटका प्रखंड क्षेत्र में कैसे चल रहे दो दर्जन से अधिक क्रशर?

दोनों थानों में प्राथमिकी दर्ज

दोनों थानों में विधिवत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, पुलिस निरीक्षक चक्रधरपुर अंचल, थाना प्रभारी कराईकेला, थाना प्रभारी गुदडी, सीआरपीएफ 60 बटालियन एवं जिला पुलिस बल आइआरबी गुदड़ी शामिल थे. इसे भी पढ़ें: यूक्रेन">https://lagatar.in/daughter-of-jamshedpur-entrepreneur-trapped-in-ukraine-singhbhum-chamber-tweeted-and-sought-help-from-the-ministry-of-external-affairs/">यूक्रेन

में फंसी जमशेदपुर के उद्यमी की पुत्री, सिंहभूम चैंबर ने ट्वीट कर विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही