Search

 
 
 

झारखंड के फरार 400 अपराधियों पर होगा 2-30 लाख तक का इनाम घोषित

झारखंड सरकार ने राज्य में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राज्य में 400 फरार अपराधियों पर दो लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक का इनाम घोषित
 

Ranchi:  झारखंड सरकार ने कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा करने का फैसला किया है, गृह विभाग ने इसका संकल्प जारी कर दिया है. इस योजना के तहत, अपराधियों को पांच कैटेगिरी में बांटा गया है और उनके अपराध के अनुसार अलग-अलग पुरस्कार राशि फिक्स की गई है. पहले की नीति में उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि घोषित थी, लेकिन अब कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए भी पुरस्कार राशि दी जाएगी.

पुरस्कार राशि की वैधता दो वर्ष तक

पुरस्कार राशि की वैधता दो वर्ष तक रहेगी. यदि पहली बार पुरस्कार राशि घोषित करने के दो माह में गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पुरस्कार राशि बढ़ाई जा सकती है.

फैक्ट फाइल

•    राज्य में अधिकतम 400 फरार उग्रवादी या अपराधियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा लागू रह सकती है.
•    पुरस्कार राशि की वैधता दो वर्ष तक रहेगी.
•    प्रथम बार पुरस्कार राशि घोषित करने के दो माह में गिरफ्तारी नहीं होने पर पुरस्कार राशि बढ़ाई जा सकती है.
•    अपराधी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा.
•    सूचना देने वाले के हिसाब से राशि का वितरण होगा.
•    इस योजना के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा.
•    जिला में एसएसपी व डीआईजी एक साथ 15 पुरस्कारों की घोषणा कर सकेंगे.

 पुरस्कार राशि के ग्रेड

- ग्रेड ए: 20 से 30 लाख रुपये (20 दर्ज कांड)
- ग्रेड बी: 10 लाख से 20 लाख रुपये (15 दर्ज कांड)
- ग्रेड सी: 5 से 10 लाख रुपये (10 दर्ज कांड)
- ग्रेड डी: 2 से 5 लाख रुपये (5 दर्ज कांड)
- ग्रेड ई: 2 लाख रुपये तक (3 दर्ज कांड)

पुरस्कार राशि की घोषणा के लिए अधिकृत अधिकारी

- एक लाख रुपये तक: जिले के एसपी
- एक लाख से पांच लाख तक: पुलिस उप महानिरीक्षक
- पांच से अधिक 10 लाख तक: महानिदेशक
- 10 लाख से 20 लाख तक: गृह मंत्री
- 20 लाख से अधिक: मुख्यमंत्री

https://lagatar.in/ranchi-policemen-attacked-in-lapung-two-injured-including-station-in-charge

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही