Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में निकलेगी रन फॉर क्लीनलीनेस, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ेंगे शहरवासी

Ranchi News : उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम हो रहा है. इसमें युवाओं, छात्र-छात्राओं, परिवारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय से पहले बापू वाटिका पहुंचने की अपील की है.
 
रन फॉर क्लीनलीनेस

Ranchi News : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर  15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया जाएगा. रविवार सुबह 7 बजे बापू वाटिका, मोरहाबादी से दौड़ शुरू होगी, जो अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेगी. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ जनभागीदारी के जरिए स्वच्छ झारखंड-स्वस्थ झारखंड का संदेश देना है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम हो रहा है. इसमें युवाओं, छात्र-छात्राओं, परिवारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय से पहले बापू वाटिका पहुंचने की अपील की है.

 

उपायुक्त ने नागरिकों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जनभागीदारी का विषय बताते हुए लोगों से अपने शहर और राज्य को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

 

उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और स्वच्छता के सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का माध्यम भी है. राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित इस पहल के जरिए नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही