Search

 
 
 

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का एक सीन हुआ वारयल, इस दिन होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेद्दी एक बार फिर सुर्खियों है. फिल्म का एक सीन, जिसमें राम चरण बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेद्दी एक बार फिर सुर्खियों है. फिल्म का एक सीन, जिसमें राम चरण बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पेद्दी 27 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म के पहले शॉट को भी दर्शकों ने काफी सराहा था. 

 

 

 

 

क्यों चर्चा में है राम चरण की फिल्म पेदी :  हाल ही में फिल्म का एक सीन वायरल हुआ है, जिसमें राम चरण शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. यह सीन प्रशंसकों के दिलों को इस कदर भा गया कि आंध्र प्रदेश के गुडिकल गांव में येरुवका पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने राम चरण के लुक में उत्सव मनाया.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

 


स्टार कास्ट : राम चरण की फिल्म पेद्दी की स्टार कास्ट में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा शामिल हैं. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है. इस फिल्म में राम और जान्हवी के अलावा विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही