Search

 
 
 

रांची में कोरोना के केस बढ़े, 24 घंटे में 6 नए संक्रमित, एक्टिव केस 21

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6 नए कोविड मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 21 हो गई है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6 नए कोविड मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 21 हो गई है. इससे पहले बुधवार को 27 सैंपलों की जांच की गयी थी, जिसमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. जबकि मंगलवार को 20 सैंपलों की जांच में 4 संक्रमित पाये गये थे. अब तक जिले में कुल 452 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 37 लोग संक्रमित पाए गए हैंय 

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता बढ़ी

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटी हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, भीड़-भाड़ से बचें, मास्क पहनें और नियमित रूप से हाथ धोते रहें. 

 

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जिला प्रशासन ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नाक बहने, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर मास्क पहनने और डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई है. 

 

आईपीआरडी विभाग की अपील

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आईपीआरडी विभाग ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील है.  विभाग ने एसएमएस के जरिये कहा कि  हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे समय में लापरवाही नहीं, सजगता जरूरी है. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें. हाथों की सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर जांच करवाएं. अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही