Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट ने मधु कोड़ा पर फिर लगाया जुर्माना

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर आठ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. हाईकोर्ट ने यह जुर्माना राशि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में जमा करने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर आठ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. हाईकोर्ट ने यह जुर्माना राशि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में जमा करने का निर्देश दिया है.

बार-बार समय मांगने से हाईकोर्ट नाराज

दरअसल मधु कोड़ा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुए कथित घोटाले में आरोपी हैं. उन्होंने इस मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. लेकिन लगातार सुनवाई के दौरान उनके वकील की ओर से समय मांगे जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. 

 

पहले भी तीन बार लगाया जा चुका है जुर्माना

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब कोर्ट ने मधु कोड़ा पर जुर्माना लगाया है. इससे पहले भी हाईकोर्ट तीन बार जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद मामले की सुनवाई में देरी हो रही है. हाईकोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 सप्ताह बाद करेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही