Search

 
 
 

विसर्जन यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, नम आंखों से की विदाई

मां चैती दुर्गा पूजा पंडाल भुताहा तालाब में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन यात्रा निकाली गई. इस दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया.
 

Ranchi: मां चैती दुर्गा पूजा पंडाल भुताहा तालाब में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन यात्रा निकाली गई. इस दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया.

Uploaded Image
मुख्य पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर प्रांगण से शुरू हुई विसर्जन यात्रा महावीर चौक, नागाबाबा खटाल, ग्वाला टोली, फिरायालाल, लालपुर, डंगराटोली और सरजना चौक होते हुए चडरी तालाब पहुंची. जहां मां दुर्गा का विधिवत विसर्जन किया गया.

 


यात्रा में झंडा-झांकी, ढोल-नगाड़े, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन और छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. मां काली के जीवंत स्वरूप और चलंत झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, बिक्की छाबड़ा और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भजन-संगीत पर श्रद्धालु को झूमने को मजबूर कर दिया. इस मौक पर मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रवि कुमार पिंकू, उदय साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक और कोषाध्यक्ष संजय सिंह लल्लू  समेत अन्य शामिल रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही