Search

 
 
 

भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को, झारखंड में होंगे कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई 6 अप्रैल को 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाएगी. इस अवसर पर प्रदेशभर में मंडल, पंचायत और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
 

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई 6 अप्रैल को 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाएगी. इस अवसर पर प्रदेशभर में मंडल, पंचायत और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है. योगेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश संयोजक बनाया गया है, जबकि आरती कुजूर, मुनेश्वर साहू, अमरदीप यादव और अर्जुन सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.

 

कार्यक्रम के तहत 5 से 7 अप्रैल तक पार्टी कार्यालयों की सजावट, 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, उद्बोधन और मिष्ठान वितरण होगा. साथ ही बूथ स्तर पर कार्यक्रम और जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.

 

इस दौरान नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और संगठन विस्तार पर चर्चा की जाएगी. 7 से 12 अप्रैल के बीच गांव/बस्ती चलो अभियान भी चलाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही