Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में देर रात चला पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

Ranchi: रांची में रविवार देर रात पुलिस ने शहर की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया. यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया. अभियान के दौरान सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची में रविवार देर रात पुलिस ने शहर की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया. यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया. अभियान के दौरान सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर मौजूद रहे. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर वाहनों की जांच की गई.


पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज जांचे. साथ ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की भी जांच की गई. नशे में वाहन चलाते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कई वाहन जब्त किए गए. जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों की डिक्की और केबिन की भी तलाशी ली, ताकि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार या प्रतिबंधित सामान की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रात में हुड़दंग, स्टंटबाजी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. शहर में सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही