Ranchi : अगर आप भी जून महीने में रेल यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण पूर्वी रेलवे के रूपसा स्टेशन पर यार्ड का पुनर्निर्माण और बुनियादी ढांचा विकास का कार्य किया जाएगा, जिसका असर गोमो, कोडरमा और गया जंक्शन होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों पर भी देखने को मिलेगा.
इस दौरान कई ट्रेनें देर से चलेंगी. जबकि कई ट्रेने अपने नियमित मार्ग के बजया परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. रेलवे के अनुसार 1 जून को ट्रेन संख्या 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट की देरी से चलेगी. वहीं 2 जून को ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस करीब 90 मिनट विलंब से रवाना होगी.
इसके अलावा 4 और 5 जून को ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट देरी से चलेगी. 6 जून को ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस करीब 120 मिनट की देरी से संचालित होगी. जबकि 7 जून को ट्रेन संख्या 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 90 मिनट विलंब से चलेगी.
जून के अंतिम सप्ताह में नीलांचल एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 23, 26, 28 और 30 जून को अपने नियमित मार्ग के बजाय वाराणसी, जाफराबाद और सुल्तानपुर होकर चलाई जाएगी.
मार्ग परिवर्तन के कारण भदोही समेत उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख स्टेशनों पर इन तिथियों में ट्रेन का ठहराव नहीं होगा. ऐसे यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का उपयोग करना पड़ सकता है.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

