Search

 
 
 

Big News : झारखंड HC के पूर्व न्यायाधीश समेत पांच जजों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति

राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की नियुक्ति कर दी है. जिन पांच जजों की नियुक्ति की गई है, उनमें झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस व मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर भी शामिल हैं.
 

Lagatar Desk :  राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की नियुक्ति कर दी है. जिन पांच जजों की नियुक्ति की गई है, उनमें झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस व मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर भी शामिल हैं.

 

इसके अलावा पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण पल्ली और  सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना को भी सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है. 

 

 

पांच जजों की नियुक्तियों के साथ सर्वोच्च न्यायालय (SC) को न्यायिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और विधिक विशेषज्ञता का व्यापक लाभ मिलेगा. चारों मुख्य न्यायाधीश विभिन्न उच्च न्यायालयों (HC) में लंबे समय तक न्यायिक सेवाएं दे चुके हैं.

 

जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में हुई है, जो प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगी. बता दें कि बीते 22 और 27 मई को सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें भारत सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही