Search

 
 
 

Jamshedpur News: विक्षिप्त युवक ने महिला की पत्थर से कूचकर की हत्या

जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने गांव की ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने गांव की ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान बुस्की मुर्मू के रूप में हुई है, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राम सरदार को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बुस्की मुर्मू हमेशा की तरह गांव के पास स्थित महुआ पेड़ के नीचे महुआ का फल चुनने गई थी. इसी दौरान वहां गांव का ही राम सरदार अचानक पहुंच गया. उसने बिना कुछ सोचे-समझे बुजुर्ग महिला पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पत्थर से सिर कुचले जाने के कारण वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही