Search

 
 
 

Education News : झारखंड ITI प्रवेश के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 25 जून अंतिम तिथि

झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग ने राज्य के सरकारी, निजी व पीपीपी मोड पर संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है
 

Ranchi : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग ने राज्य के सरकारी, निजी व पीपीपी मोड पर संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

इच्छुक अभ्यर्थी 1 से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, औपबंधिक मेधा सूची (Provisional Merit List) का प्रकाशन 29 जून 2026 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा.

 

शैक्षणिक योग्यता

8वीं पास अभ्यर्थी वायरमैन, मेशन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर), वेल्डर, प्लम्बर, पेंटर जनरल और सीविंग टेक्नोलॉजी जैसे ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं.

अन्य सभी ट्रेडों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है.

आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है.


आयु सीमा

1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

 

आवेदन के दौरान ध्यान देने योग्य बातें

अभ्यर्थियों को आवेदन में कम से कम 10 और अधिकतम 30 संस्थान/ट्रेड विकल्प भरने होंगे.

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) प्राप्त होने तक मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी नहीं बदलने की सलाह दी गई है.

आरक्षण का लाभ झारखंड सरकार के प्रचलित नियमों और जिला आरक्षण रोस्टर के अनुसार दिया जाएगा.


वेबसाइट और हेल्पलाइन

आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी https://iti.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं. किसी भी समस्या के लिए पोर्टल के Grievance Section में शिकायत दर्ज कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9031785326, 7717775369, 8252575749, 18001233444 और 0651-3523222 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही