Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ का जलवा  बरकरार, सूर्या ने टीम को दिया लग्जरी कार गिफ्ट

एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु’ सिनेमाघरो में शानदार प्रदर्शन कर रही है.अब इसी बीच सूर्या ने अपनी फिल्म की सफलता से खुश होकर सिनेमैटोग्राफर को नई कार गिफ्ट की है, इसके अलावाफिल्म के सिंगरस को भी एक गिफ्ट की है.
 

Lagatar Desk : एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु’ सिनेमाघरो में शानदार प्रदर्शन कर रही है.अब इसी बीच सूर्या ने अपनी फिल्म की सफलता से खुश होकर सिनेमैटोग्राफर को नई कार गिफ्ट की है, इसके अलावाफिल्म के सिंगरस को भी एक गिफ्ट की है.

 

 

हाल ही में सिनेमैटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.फिल्म ‘करुप्पु’ को रिलीज हुए अब तक तीन हफ्ते हो चुके है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

 


सूर्या का जताया आभार


सूर्या ने फिल्म की सफलता से खुश होकर ‘करुप्पु’ के सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु को महिंद्रा बीई6 बैटमैन एडिशन की नई कार गिफ्ट में दी है.हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर  कार के साथ एक तस्वीर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा -भगवान की कृपा!! धन्यवाद सूर्या. आपका दिल बहुत बड़ा है!इसके अलावा एक्टर ने सिंगर साई अभ्यंकर को भी एक कार गिफ्ट में दी.उन्होंने भी सूर्या को धन्यवाद दिया और सोसल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की.


 

 

‘करुप्पु’ की कहानी


फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार और न्याय-व्यवस्था की कमियों पर आधारित है.एक असहाय पिता और उसकी बीमार बेटी (जिसे लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है) का सिस्टम द्वारा शोषण होता है.जब आम जनता, पुलिस और अदालत से भी उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब स्थानीय संरक्षक देवता 'वेट्टई करुप्पुस्वामी' (भगवान) धरती पर आते हैं और खुद एक वकील का वेश धारण करके भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही