Search

 
 
 

Jamshedpur News :  बिष्टुपुर में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां वीमेंस कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पर गमीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.
 

 

Jamshedpur :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां वीमेंस कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पर गमीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (CG04HA0735) चालक कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था. इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे मौजूद एक दुकान से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि कार का आगे का भाग टूट गया.

 

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय दुकान के सामने अधिक लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों ने चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही