Search

 
 
 

Buxar News: मां के इलाज के लिए गई शिक्षिका की रेल हादसे में मौत

डुमरांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गयी. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी.  मृतका की पहचान वंदना कुमारी के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद जिले के भवानीपुर स्थित एक मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी.
 

Buxar: डुमरांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गयी. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. 
मृतका की पहचान वंदना कुमारी के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद जिले के भवानीपुर स्थित एक मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी. वंदना डुमरांव के टेक्सटाइल्स कॉलोनी में अपने जानने वाले के यहां आई हुई थी.

इसे भी पढ़ें: 

परिजनों ने बताया कि वंदना कुमारी की मां का इलाज कोइलवर में चल रहा है. गुरुवार को अपनी मां के इलाज को लेकर कोइलवर जाने के लिए डुमरांव स्टेशन पहुंची थी. इसी दौरान अप लाइन से गुजर रही मुंबई मेल की चपेट में आने से वंदना की जान चली गयी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही