Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उच्चस्तरीय जांच शुरू, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Patna: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

सीएम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार न्याय और जवाबदेही की नीति पर काम कर रही है और किसी भी मामले में सच्चाई सामने लाना सरकार की प्राथमिकता है.

 

सीएम ने कहा कि भोजपुर की घटना के बाद सरकार न तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए राज्य के सर्वोच्च स्तर की व्यवस्था को सक्रिय किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है. यदि किसी स्तर पर कोई गलती ही है तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सजा सुनिश्चित की जाएगी.

 

उन्होंन कहा कि बिहार सरकार की कार्यशैली सबका साथ, सबका विकास पर आधारित है. इसी सोच के साथ सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने का काम कर रही है. किसी भी नागरिक के साथ अन्याय न हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.

 

सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेही होती है. जनता के विश्वास को बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. इसलिए  किसी संवेदनशील मामले में सरकार तुरंत कार्रवाई करती है और यह सुनिश्चित करती है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो.

 

सीएम ने कहा कि भोजपुर की घटना को लेकर गठित जांच आयोग स्वतंत्र रूप से पूरे मामले की जांच करेगा. आयोग सभी तथ्यों, परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों का अध्ययन करेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. सरकार किसी भी स्तर पर सच्चाई को दबाने या किसी को बचाने के पक्ष में नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही