Search

Bihar : भरत तिवारी के परिजनों से मिले रिटायर्ड जज, मां बोलीं- हत्यारों को कड़ी सजा मिले

Bhojpur : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच शुरू हो गई है. गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे. उनके साथ शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.
 
इसे भी पढ़ें...

जज ने सबसे पहले भरत के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. भरत के परिजनों से एक-एक कर बातचीत की गई. बातचीत के बाद टीम ने घटना से जुड़े विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. 

जांच टीम से बातचीत में भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बताया कि उन्होंने न्यायाधीश के सामने अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि जांच टीम ने उनकी मांगों को लिखित रूप में देने को कहा है.

आपको बता दें कि 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताकर पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए NH जाम कर प्रदर्शन किया था.

उसके बाद पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया था. इसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे. भोजपुर एसपी भी बुधवार देर रात भरत के परिजनों से मिलने पहुंचे और करीब एक घंटे तक पीड़ित परिवार से बातचीत की गई थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही