Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो लापता युवती केस :  कोलकाता CFSL से प्राप्त कंकाल का DNA रिपोर्ट हाईकोर्ट ने अनुसंधानकर्ता को सौंपी

बोकारो की लापता युवती  (18 वर्षीय) के माता-पिता का DNA सैंपल टेस्ट के बाद कोलकाता सीएफएसएल से आई रिपोर्ट का हाईकोर्ट ने अध्ययन किया. इसके बाद कोर्ट ने मामले के अनुसंधानकर्ता कोलकाता सीएफएसएल से आई रिपोर्ट और मामले में गठित SIT टीम को रिपोर्ट सौंप दी.
Advertisement
Advertisement
  • सरकार से मांगा लापरवाह पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट

Ranchi :  बोकारो की लापता युवती  (18 वर्षीय) के माता-पिता का DNA सैंपल टेस्ट के बाद कोलकाता सीएफएसएल से आई रिपोर्ट का हाईकोर्ट ने अध्ययन किया. इसके बाद कोर्ट ने मामले के अनुसंधानकर्ता को कोलकाता सीएफएसएल से आई रिपोर्ट और मामले में गठित SIT टीम की रिपोर्ट सौंप दी.

 

साथ ही  राज्य सरकार को इस मामले से संबंधित लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के स्टेज के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट बताने का निर्देश दिया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की और अधिवक्ता शांतनु गुप्ता ने पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान मामले के अनुसंधानकर्ता व SIT की टीम  उपस्थित थी.

 

इससे पहले केंद्र सरकार के अधिवक्ता ने लापता युवती के तथाकथित कंकाल के DNA का उसके माता-पिता का सैंपल मिलान के बाद रिपोर्ट को कोर्ट के समक्ष सील बंद प्रस्तुत किया गया था.

 

 

गौरतलब है कि युवती 31 जुलाई 2025 से लापता थी. मामले को लेकर बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में कांड संख्या 147 /2025 दर्ज किया गया था. लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चलने पर उसकी मां रेखा देवी ने हाईकोर्ट में हेवियस कॉपस दायर की है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही