Search

 
 
 

सदर अस्पताल का यूनिसेफ व दिल्ली हेमेटोलॉजिस्ट्स की टीम ने किया निरीक्षण

सदर अस्पताल में गुरुवार को दो अलग-अलग टीमों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इनमें से एक टीम यूनिसेफ की थी, जबकि दूसरी टीम दिल्ली से आए हेमेटोलॉजिस्ट्स की थी.
 

Ranchi : सदर अस्पताल में गुरुवार को दो अलग-अलग टीमों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इनमें से एक टीम यूनिसेफ की थी, जबकि दूसरी टीम दिल्ली से आए हेमेटोलॉजिस्ट्स की थी. यूनिसेफ की टीम सबसे पहले पेडियाट्रिक और अन्य विभागों का दौरा किया. इस दौरान सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार भी मौजूद रहे.

 

यूनिसेफ टीम ने विशेष रूप से पेडियाट्रिक वार्ड के एसएनसीयू की तारीफ की. डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि टीम ने कहा कि इस तरह का एसएनसीयू वार्ड किसी सरकारी अस्पताल में नहीं देखा गया.

 

टीम के सकारात्मक फीडबैक ने अस्पताल कर्मचारियों को और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वार्ड में नई मशीनें लगाई जाएंगी और जो मशीनें बंद पड़ी हैं उन्हें भी चालू किया जाएगा.

 

दिल्ली से आई हेमेटोलॉजिस्ट्स की टीम ने थैलेसीमिया मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की. टीम ने डे केयर और अन्य विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं व दवाओं के बारे में जानकारी जुटाई.

 

डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि एक और हेमेटोलॉजिस्ट सदर अस्पताल के लिए चुना गया है, जिससे विभाग और मजबूत होगा. उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने वाली है.

 

सदर अस्पताल ने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में पूरे देश में विशेष पहचान बनाई है. इस अस्पताल ने अब तक सबसे ज्यादा मरीजों को योजना का लाभ दिलाया और करोड़ों रुपए के क्लेम के जरिए हजारों मरीजों का इलाज किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही