Search

 
 
 

NHM व यूनिसेफ की पहल, 24 जिलों के अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से टीकाकरण सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई. यह कार्यक्रम होटल लीलैक में हुआ. कार्यशाला का विषय टीकाकरण अपडेट हेतु सोशल डेटा का उपयोग और ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन रहा.
 

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से टीकाकरण सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई. यह कार्यक्रम होटल लीलैक में हुआ. कार्यशाला का विषय टीकाकरण अपडेट हेतु सोशल डेटा का उपयोग और ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन रहा.

 

कार्यक्रम में बताया गया कि सोशल डेटा के जरिए समुदाय की जरूरत, व्यवहार और चुनौतियों को समझकर टीकाकरण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है. साथ ही ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन के सिद्धांतों के आधार पर योजनाओं की तैयारी और क्रियान्वयन को बेहतर करने के व्यावहारिक तरीके भी साझा किए गए.

 

प्रशिक्षण सत्र का संचालन डलबर्ग एजेंसी के विशेषज्ञों ने किया. इस पहल को यूनिसेफ ने सहयोग दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और नियमित टीकाकरण को मजबूत करना है.

 

कार्यशाला में राज्य के 24 जिलों से डीपीएमयू इकाई के प्रतिनिधि, राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी तथा सीएम सीपीएचसी सेल, आईईसी सेल, आरकेएसके सेल और प्रशिक्षण कोषांग के परामर्शी शामिल हुए. प्रतिभागियों ने समूह चर्चा, केस स्टडी, रोल प्ले और अन्य गतिविधियों के माध्यम से समुदाय की जरूरत के अनुसार समाधान तैयार करने का अभ्यास किया.

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से फील्ड स्तर पर टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, समुदाय का विश्वास मजबूत करने और डेटा आधारित निर्णय लेने में मदद मिलेगी. आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसी क्षमता निर्माण गतिविधियां जारी रखने की बात कही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही