Search

 
 
 

DTO पर हमला: बाबूलाल ने की बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर अवैध खनन को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर अवैध खनन को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं.

 

मरांडी ने बताया कि पाकुड़ जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने अवैध परिवहन कर रहे बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. इस दौरान दिलवर हुसैन, अब्दुल आहद और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट की. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है.

 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई जिलों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. यहां तक कि खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों को कुचलने तक का प्रयास किया गया है. यह कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और यह कोई अकेली घटना नहीं है.

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करना केवल स्थानीय माफियाओं के बस की बात नहीं है. अवैध खनन संचालित करने वाला एक सिंडिकेट सक्रिय है, जो चाईबासा से लेकर संताल तक और पलामू से लेकर कोल्हान तक फैला हुआ है.

 

उन्होंने पाकुड़ पुलिस से मांग की कि वह बिना किसी तुष्टिकरण और राजनीतिक दबाव के इस मामले में सख्त कार्रवाई करें. साथ ही हमलावरों के साथ इस अवैध धंधे को चलाने और नियंत्रित करने वाले माफियाओं को भी गिरफ्तार किया जाए, ताकि अवैध खनन और प्रशासन पर हमले जैसी घटनाओं पर रोक लग सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही