Search

 
 
 

IG संजय यादव को मिली जिम्मेदारी, बंगाल चुनाव में तैनात होंगी 480 अर्धसैनिक कंपनियां

पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अर्धसैनिक बलों की कुल 480 कंपनियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है.
 

Ranchi : पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अर्धसैनिक बलों की कुल 480 कंपनियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है.

 

इनमें Central Industrial Security Force (CISF) की 37 कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा Border Security Force (BSF) की 160, Indo-Tibetan Border Police (ITBP) की 47, Sashastra Seema Bal (SSB) की 46 तथा Central Reserve Police Force (CRPF) की 230 कंपनियां पश्चिम बंगाल भेजी जाएंगी.

 

अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों को दो चरणों में—1 मार्च और 10 मार्च 2026 को—उनकी संबंधित इकाइयों से पश्चिम बंगाल रवाना किया जाएगा. चुनाव संपन्न होने तक सभी बलों को ड्यूटी पर तैनात रखा जाएगा.

 

विधानसभा चुनाव के दौरान सभी अर्धसैनिक बलों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी महानिरीक्षक, वेस्ट बंगाल सेक्टर संजय यादव को सौंपी गई है. वे पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाएंगे.

 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रारंभ में संभावित है. चुनाव के मद्देनजर झारखंड, बिहार, ओडिशा समेत अन्य राज्यों की पैरामिलिट्री कंपनियां भी तैनाती में सहयोग करेंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही