Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में रांची में मशाल जुलूस

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी के विरोध में आज शाम रांची में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी के विरोध में आज शाम रांची में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस का नेतृत्व रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

 

जुलूस के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि देश के युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई कर रही है.

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना उचित नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार से युवा कांग्रेस अध्यक्ष की अविलंब रिहाई की मांग की.

 

वहीं, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने भी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी. युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मशाल जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, यदि गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही