Search

 
 
 

झारखंड बजट 2026-27 दिशाहीन व तथ्यहीन : आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट 2026-27 को दिशाहीन और तथ्यहीन करार दिया.
 

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट 2026-27 को दिशाहीन और तथ्यहीन करार दिया. 

 

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट केवल गोलमटोल आंकड़ों का पुलिंदा है, जिसमें विकास का स्पष्ट विजन नहीं दिखता. उन्होंने इसे रंगहीन और खुशबू विहीन बजट” बताते हुए अबुआ दिशोम लूट बजट” की संज्ञा दी.

 

साहू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पिछले बजट की मात्र 50 प्रतिशत राशि ही खर्च कर पाई है. कृषि, भवन निर्माण, स्वास्थ्य, पेयजल, उच्च शिक्षा और उद्योग जैसे प्रमुख विभागों में खर्च की स्थिति संतोषजनक नहीं रही. आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए निर्धारित बजट का भी बड़ा हिस्सा खर्च नहीं हुआ.

 

उन्होंने कहा कि सरकार 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया का दावा करती है, लेकिन अब तक इसका विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया. केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बजाय राज्य सरकार को पारदर्शिता दिखानी चाहिए. साहू ने दावा किया कि केंद्र से झारखंड को अपेक्षा से अधिक कर हिस्सा और केंद्रीय सहायता मिल रही है.

 

भाजपा अध्यक्ष ने धान खरीद, गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, छात्रवृत्ति, पेंशन और महिलाओं के लिए घोषित योजनाओं पर भी सवाल उठाए. उन्होंने डीएमएफटी फंड में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की.

 

निकाय चुनाव मतगणना पर भी उन्होंने चिंता जताई और निर्वाचन आयोग से प्रक्रिया बीच में न रोकने की अपील की. प्रेसवार्ता में पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही