Search

 
 
 

रांची के सिल्ली में बॉक्साइट लदे ट्रक में लगी भीषण आग

राजधानी के सिल्ली इलाके में बॉक्साइट लदे ट्रक में भीषण आग लग गई.  की बताई जा रही है. बताया जाता है कि बॉक्साइट लदा ट्रक लोहरदगा से हिंडालको जा रहा था. जैसे ही ट्रक नवाडीह के पास पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई.
 

Ranchi : राजधानी के सिल्ली इलाके में बॉक्साइट लदे ट्रक में भीषण आग लग गई.  की बताई जा रही है. बताया जाता है कि बॉक्साइट लदा ट्रक लोहरदगा से हिंडालको जा रहा था. जैसे ही ट्रक नवाडीह के पास पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई.

 

ट्रक ड्राइवर व खलासी ने सूझबूझ दिखाई और ट्रक को किनारे खड़ा कर दिया. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही