Search

रामगढ़ में हाथियों का आतंक : तीन लोगों को कुचलकर मार डाला, दहशत में ग्रामीण

Ramgarh :  झारखंड में जंगली हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहे हैं. ताजा मामला रामगढ़ जिले से सामने आ रहा है. यहां अलग-अलग स्थानों पर हाथियों के हमले से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.  इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण दहशत में है.

 

बताया जा रहा है कि गोला वन क्षेत्र में लगभग 12 हाथियों का झुंड घुस आया और शुक्रवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचलकर मार डाला. पहली घटना में ईंट भट्ठे पर सो रहे दो लोगों को हाथियों ने निशाना बनाया और मौके पर ही उनकी जान चली गई.

 

वहीं दूसरी घटना में जंगल में महुआ चुनने गए एक बुजुर्ग पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.  स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का झुंड लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है.

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा है और हालात पर नजर बनाए हुए है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए.

 

फिलहाल इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp