Search

 
 
 

लातेहार में एक पत्नी की गुहार, मेरे पति को भेज दें जेल

Latehar: सदर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. यहां एक पत्‍नी ने अपने ही पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. उसने कहा क‍ि उसका शराबी पति अपनी ही बेटी की शादी नहीं होने दे रहा है. घटना सदर थाना क्षेत्र के  ईचाक पंचायत के दुगिला गांव की है. गांव की संगीता देवी ने सदर थाना में एक आवेदन दिया है. उसने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति शराबी है
 

Latehar: सदर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. यहां एक पत्‍नी ने अपने ही पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. उसने कहा क‍ि उसका शराबी पति अपनी ही बेटी की शादी नहीं होने दे रहा है. घटना सदर थाना क्षेत्र के  ईचाक पंचायत के दुगिला गांव की है. 

 

गांव की संगीता देवी ने सदर थाना में एक आवेदन दिया है. उसने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति शराबी है और उसके साथ बहुत बेदर्दी से मारपीट करता है. इतना ही नहीं बच्‍चों को भी मारता-पीटता रहता है. उसने आवेदन में बताया कि अगले 23 अप्रैल को घर में बेटी अमृता की शादी है. लेकिन उसका पति घर में मड़वा गाड़ने नहीं दे रहा है. बीच बचाव करने वाले मेहमान व पड़ोसियों के साथ भी वह मारपीट करता है. 


उसने बताया कि उसका पति जमीन गिरवी रख कर शराब पीता है. उसे पूरा परिवार व समाज तंग है. उसने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है और उसे पकड़ कर जेल भेजने की बात कही है ताकि वह अपनी बेटी की शादी कर सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही