Search

 
 
 

धनबाद: महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस का हमला, भाजपा पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया.
 

Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर देशभर में भ्रामक और तथ्यहीन नैरेटिव गढ़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा यह झूठा प्रचार कर रही है कि कांग्रेस महिला विरोधी रही है और उसने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को गिरा दिया था. उन्होंने इस दावे को पूरी तरह निराधार और असत्य बताते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के हित में काम करना चाहती है तो वह 543 लोकसभा सीटों पर तुरंत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू क्यों नहीं करती.

 

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब इस राजनीतिक चालबाजी को समझ चुकी हैं और उन्हें यह एहसास हो चुका है कि उनके अधिकारों के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक संशोधन विधेयक वर्ष 2023 में संसद द्वारा पारित किया जा चुका है. यह 131वां संविधान संशोधन है जिसे महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रस्तुत किया गया.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधेयक के साथ लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में वृद्धि तथा परिसीमन (डिलिमिटेशन) की शर्त जोड़ दी गई है जिससे इसके लागू होने में अनावश्यक देरी हो सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी का अधिकार देने के पक्ष में रही है.

 

पार्टी नेताओं का कहना है कि महिला आरक्षण का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब इसे बिना किसी शर्त और देरी के लागू किया जाए. अंत में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने की दिशा में ठोस कदम उठाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही