Search

 
 
 

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का डीसी ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर

Chatra: चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 से 23 अप्रैल तक चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का सोमवार को उपायुक्त रवि आनंद ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया.
 

Chatra: चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 से 23 अप्रैल तक चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का सोमवार को उपायुक्त रवि आनंद ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया. 

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विशेष रूप से अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय और विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील व सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा. 


इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीसी रवि आनंद ने कहा कि होमगार्ड बहाली युवाओं के भविष्य से जुड़ी प्रक्रिया है. इसे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. सभी अधिकारी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके. 


निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे. प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर बहाली प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रयास जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही