Search

 
 
 

IPL 2026: पंजाब किंग्स बिना कोई मैच हारे बन सकती चैंपियन?

IPL 2026 के 19वें सीजन में जिस तरह से पंजाब किंग्स लय में नजर आ रही है. शायद वह इतिहास में दर्ज हो जाए. हालांकि अभी कई मुकाबले बाकी है. लेकिन पंजाब के फॉर्म को देखकर सभी अंचभित है. पंजाब लगातार अपने सभी मैच जीत रही है और वह प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर बनी हुई है.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में जिस तरह से पंजाब किंग्स लय में नजर आ रही है. शायद वह इतिहास में दर्ज हो जाए. हालांकि अभी कई मुकाबले बाकी है. लेकिन पंजाब के फॉर्म को देखकर सभी अंचभित है. पंजाब लगातार अपने सभी मैच जीत रही है और वह प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर बनी हुई है.

 

वहीं एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का हैरान बयान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस साल पंजाब किंग्स बिना कोई मुकाबला हारे आईपीएल चैंपियन बन सकती है. उनका कहना है कि वह जिस लय में है, उनके लिए सबकुछ अच्छा चल रहा है. उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी हो या कप्तानी सब बेहतर नजर आ रहा है.

 

बता दें, पंजाब ने रविवार को खेले गए मुकाबले को जीतकर सीजन की लगातार 5वीं जीत हासिल की है. इस मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को 54 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए. जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर महज 200 रन ही बना सकी.

 

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट टेबल में  11 अंक और +1.420 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. वहीं, लखनऊ की टीम लगातार तीसरी हार के साथ 8वें स्थान पर है. लखनऊ के प्वाइंट टेबल में 4 अंक है और नेट रन रेट  -1.173 है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही