Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मजदूरी करने विशाखापट्टनम गए बहरागोड़ा के युवक की मौत, सरकार लाएगी शव

रोजी-रोटी की तलाश में अपने भाइयों के साथ विशाखापट्टनम गए लोधनवोनी गांव के गोविंद मुंडा (27) की वहां मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व सफर के दौरान ही गोविंद की तबीयत ट्रेन में ही बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Advertisement
Advertisement
  • कुणाल षाड़ंगी की अपील पर CM का एक्शन

Himangshu Karan

Bahragoda : रोजी-रोटी की तलाश में अपने भाइयों के साथ विशाखापट्टनम गए लोधनवोनी गांव के गोविंद मुंडा (27) की वहां मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व सफर के दौरान ही गोविंद की तबीयत ट्रेन में ही बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उसे वापस गांव लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसका आकस्मिक निधन हो गया. इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और शव वापस लाने में आर्थिक रूप से लाचार है. 

 

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर पीड़ित परिवार की मदद की अपील की. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने माइग्रेंट सेल को पार्थिव शरीर ससम्मान झारखंड लाने और शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही