Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : दो सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, एक गंभीर

जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई.जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.पहली घटना रांची–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हुई,जहां वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Palamu  : जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई.जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.पहली घटना रांची–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हुई,जहां वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

 

मृतक की पहचान मधुबनी निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपने मित्र वीरेंद्र पासवान के साथ जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.इस घटना में वीरेंद्र पासवान जो पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो मधुबनी से मेदिनीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं.

 

वहीं दूसरी घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी मोड़ पर हुई. जहां ऑटो पलटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार किशोर के घर में शादी थी और वह जरूरी सामान लेने जा रहा था. इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही