Search

 
 
 

मिर्गी से परेशान महिला का रिम्स में ऑपरेशन, 200 ग्राम का ट्यूमर निकाला

लोहरदगा की रहने वाली 60 साल की पार्वती देवी पिछले 20 सालों से मिर्गी की बीमारी से परेशान थीं. उन्होंने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन बीमारी की असली वजह पता नहीं चल पाई थी.हाल ही में उन्होंने रांची के रिम्स के न्यूरोसर्जन और निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) राजकुमार की ओपीडी में दिखाया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके दिमाग में एक बड़ा ट्यूमर पाया. इसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया और सभी जरूरी जांच की गई.
 

Ranchi :  लोहरदगा की रहने वाली 60 साल की पार्वती देवी पिछले 20 सालों से मिर्गी की बीमारी से परेशान थीं. उन्होंने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन बीमारी की असली वजह पता नहीं चल पाई थी.हाल ही में उन्होंने रांची के रिम्स के न्यूरोसर्जन और निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) राजकुमार की ओपीडी में दिखाया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके दिमाग में एक बड़ा ट्यूमर पाया. इसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया और सभी जरूरी जांच की गई.

 


शनिवार को डॉ. राजकुमार और उनकी टीम ने करीब 4 घंटे चले ऑपरेशन में पार्वती देवी के दिमाग से 200 ग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया. यह ट्यूमर दिमाग के उस हिस्से में था, जहां से कई जरूरी रक्तवाहिनियां गुजरती हैं, जिससे ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था. लेकिन टीम ने बिना किसी नुकसान के ट्यूमर को हटा दिया.ऑपरेशन के बाद पार्वती देवी को होश आ गया है और उनकी हालत अब ठीक है. डॉक्टरों का कहना है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही