दुर्गा पूजा पर वह वहां से अपने घर लौट रहा था. वो धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से हटिया रेलवे स्टेशन में सोमवार की शाम उतरा था. उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी थी कि वह हटिया पहुंच गया है.
इसके बाद बुधवार रात से उसका मोबाइल नंबर (8891923690) स्वीच ऑफ आ रहा है. इसके बाद से परिजन चितिंत हैं. फिलहाल परिजन अपने स्तर से रांची और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन कर रहे हैं. परिजनों ने संदीप उरांव के किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर नंबर 9633858354 व 9691666872 पर संपर्क कर सूचना देने की अपील की है.

