वहीं, दूसरी ओर लव गिल और आसिफ खान के बीच भी जमकर बहस हुई.
Tomorrow Promo: It’s Asif Khan Vs Love Gill, and Nakul Dhull got evicted due to physical violence https://t.co/mxHT3l3Tm1
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 13, 2026
हाथापाई के बाद नकुल धुल हुए घर से बाहर
बीते एपिसोड में नकुल धुल और गुल्लू के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई. इस घटना के बाद बिग बॉस ने सख्त रुख अपनाते हुए नकुल को शो से बाहर करने का फैसला सुनाया.
बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक साथ बुलाकर कहा कि घर में सबसे बड़े नियमों में से एक का उल्लंघन हुआ है. इसके लिए नकुल को घर छोड़ने का आदेश दिया गया. बिग बॉस का फैसला सुनने के बाद नकुल बिना किसी से मिले घर से बाहर निकल गए.
Do you think Nakul Dhull deserves a RE-ENTRY into the Bigg Boss 20 house? 🔁 Retweet - Yes! ❤️ Like - No. https://t.co/Vk2iFKNL1L
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 13, 2026
लव और आसिफ के बीच झगड़ा
बिग बॉस के घर में आसिफ खान और लव गिल के बीच झगड़ा नकुल ढुल को लेकर हुआ था. आसिफ खान को यह बात पसंद नहीं आई कि हिंसा करने वाले नकुल का समर्थन किया जाए या उसके पास बैठा जाए. उन्होंने इसी बात पर लव गिल को टोका.
बातचीत के दौरान आसिफ ने लव से चिल्लाकर बात नहीं करने को कहा. इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई. गुस्से में आसिफ ने लव को चापलूस और गंवार तक कह दिया.
यंग और स्काउट की दोस्ती में आई दरार
लव और आसिफ के झगड़े का असर दोस्ती पर भी देखने को मिला. इस मामले में यंग डीएसए ने आसिफ का समर्थन किया, जबकि स्काउट लव के पक्ष में नजर आए.
इस पर स्काउट ने सवाल किया कि आसिफ ने ऐसा कब कहा. जवाब में यंग ने स्काउट पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्हें सुनाई नहीं देता.

