Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लूटपाट के दौरान एक युवक को मारी गोली, पुलिस की देखरेख में चल रहा इलाज

Advertisement
Advertisement

गोली से घायल युवक के फरार होने की सूचना, पुलिस ने किया इंकार

Medininagar : मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल में शनिवार की शाम करीब 4:20 बजे दो युवक इलाज कराने पहुंचे. दोनों ने इमरजेंसी का पर्ची कटाया और इलाज के लिए अंदर गए. एक युवक को गोली लगी थी. दूसरा उसके साथ था. पर्ची के अनुसार घायल युवक का नाम संदीप बताया जा रहा है. वहां जब स्वास्थ्य कर्मी ने पूछा कि कैसे घायल हुए तो बताया कि बरवाडीह से बहन के घर से वापस अपने घर लौट रहा था. रास्ते में चार लोगों ने रोका और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर गोली मार दी और फरार हो गए. इतना सुनते ही स्वास्थ्य कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जांच पड़ताल के लिए पुलिस अस्पताल पहुंचती उससे पहले ही दोनों युवक अस्पताल से गायब हो गए. बताया गया कि पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही दोनों युवक फरार हो गए. हालांकि टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि बरवाडीह के रहने वाले एक युवक की गोली लगी है. युवक अस्पताल से भागा नहीं था. वह सीटी स्कैन कराने बाहर गया था. अभी पुलिस की देखरेख में एमएमसीएच अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे गोली कैसे लगी और वह नक्सली है या आम युवक. पुलिस गहनता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-bihars-lal-mukesh-kumars-amazing-took-first-wicket-in-test-debut/">क्रिकेट

: बिहार के लाल मुकेश कुमार का कमाल, टेस्ट डेब्यू में लिया पहला विकेट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही