Search

 
 
 

क्रिकेट : बिहार के लाल मुकेश कुमार का कमाल, टेस्ट डेब्यू में लिया पहला विकेट

 
Mukesh kumar : बिहार के लाल मुकेश कुमार ने टेस्ट डेब्यू में पहला विकेट लिया. अपना पहला विकेट किर्क मैकेंजी के रूप में हासिल किया. बता दें कि किर्क मैकेंजी भी वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे थे. वहीं, भारत के लिए मुकेश का भी यह टेस्ट मैच पहला था. ऐसे में मुकेश कुमार का पहला विकेट किर्क मैकेंजी के रूप में खास बन गया. मुकेश ने शानदार गेंद पर मैकेंजी को चकमा देखकर पवेलियन की राह दिखाई. दरअसल, ऑफ स्टंप की लाइन पर फुल लेंथ गेंद फेंककर मुकेश ने मैकेंजी का काम तमाम किया. किर्क मैकेंजी को मुकेश ने अपनी गति से मात दिया. यही कारण रहा कि बल्लेबाज टाइमिंग मिस कर गया और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर ईशान किशन के पास चली गई, भारतीय विकेटकीपर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं थी. अपना पहला विकेट लेने के बाद मुकेश सातवें आसमान पर नजर आए. उन्होंने इसका जमकर जश्न मनाया. इसे भी पढ़ें :यमुना">https://lagatar.in/delhi-yamuna-river-in-spate-again-water-level-recorded-at-205-96-metres-flood-risk-increased/">यमुना

नदी फिर उफान पर, जलस्तर 205.96 मीटर दर्ज, बाढ़ का खतरा बढ़ा

विराट कोहली ने पहला विकेट लेने पर मुकेश को लगाया गले

जब मुकेश ने किर्क मैकेंजी को आउट किया तो सबसे पहले कोहली भागकर गेंदबाज के पास गए और उन्हें गले से लगा लिया. कोहली के बाद सभी खिलाड़ी उनके पास आए और उन्हें पहला विकेट हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें कि टेस्ट मैच के तीसरे दिन मुकेश ने 14 ओवर की गेंदबाजी की और 35 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे. अपनी गेंदबाजी के दौरान भारतीय गेंदबाज ने 4 ओवर मेडन भी डाले हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mmmm-7.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

मां ने कहा- खुश रहो, आगे बढ़ते रहो

तीसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद मुकेश ने बात की और कहा कि, "मेरी मां ने मुझसे कहा था कि हर समय खुश रहो. आगे बढ़ते रहो. उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है. उसके लिए, वह बस यही चाहती है कि मैं सुधार करता रहूं और बेहतर होता जाऊं." इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bio-medical-waste-is-being-thrown-away-keeping-the-rules-in-the-bus-stand-fear-of-infection-is-haunting/">धनबाद

: बस अड्डा में नियमो को ताख पर रख फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट, सता रहा संक्रमण का डर

तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 229 रन बनाये

तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर वेस्टइंडीज 5 विकेट खोकर 229 रन बनाये. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान क्रेक ब्रेथवैट ने 75 रन बनाये. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 2 जबकि मुकेश कुमार, रविचंद्रन अश्विन और मो. सिराज ने एक-एक विकेट झटके. भारत पहली पारी में 438 रन बनाये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही