NewDelhi : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा में ठन गयी है. आप सांसद संजय सिंह ने आज बुधवार को दिल्ली के चार विधायकों सोमनाथ भारती, संजीव झा, कुलदीप और अजय दत्त के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आरोप लगाये कि उन्हें भाजपा की ओर से 20-25 करोड़ रुपए का लालच दिया गया. कहा कि इनकार करने पर सिसोदिया की तरह फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गयी है. हालांकि, इनमें से किसी ने भाजपा के किसी नेता का नाम नहीं लिया. सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के विधायकों को पैसे का ऑफर कर, डराकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि दिल्ली की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है.
BREAKING : प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ठिकाने से दो एके-47 बरामद, ईडी ने की है कार्रवाई
: क्यूब्स 71 मॉल पर सीबीआई का छापा, मॉल आरजेडी नेता तेजस्वी के होने का दावा
इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/breaking-two-ak-47s-recovered-prem-prakashs-hideout-in-harmu-ed-has-taken-action/">BIGAAP MP @SanjayAzadSln">https://twitter.com/SanjayAzadSln?ref_src=twsrc%5Etfw">@SanjayAzadSln
">https://t.co/TG4hyUZH6S">https://t.co/TG4hyUZH6S
along with other Senior AAP Leaders addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/TG4hyUZH6S
— AAP (@AamAadmiParty) August">https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1562314707461361665?ref_src=twsrc%5Etfw">August
24, 2022
BREAKING : प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ठिकाने से दो एके-47 बरामद, ईडी ने की है कार्रवाई
संजय सिंह के बाद चारों विधायकों ने इन आरोपों को दोहराया
संजय सिंह के बाद चारों विधायकों ने इन आरोपों को दोहराया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझसे कहा कि आप के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं. विधायक संजीव झा ने भी कहा कि मुझे भी कहा गया कि आप अगर पार्टी छोड़ते हैं, तो आपको 20 करोड़ रुपए मिलेंगे. कहा कि अपने साथ अपनी पार्टी के कुछ विधायकों को साथ लायेंगे, तो 5 करोड़ रुपए अधिक मिलेंगे. बता दें कि सीबीआई रेड के बाद रविवार को मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा से संदेश आया है कि आप (AAP) को तोड़ दो. सारे केस खत्म हो जायेंगे. तुम्हें दिल्ली का CM बना देंगे. इसे भी पढ़ें : गुरुग्राम">https://lagatar.in/gurugram-cbi-raids-cubes-71-mall-claims-to-be-of-rjd-leader-tejashwi/">गुरुग्राम: क्यूब्स 71 मॉल पर सीबीआई का छापा, मॉल आरजेडी नेता तेजस्वी के होने का दावा
केजरीवाल ने गडकरी के नाम पर अपने MLA को करवाये थे फोन : योगेंद्र यादव
दिल्ली में शराब नीति को लेकर चल रहे विवाद पर आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने परमजीत कात्याल के एक पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा, "परमजीत जी ने 7 साल पहले इस घटना के बारे में मुझे जानकारी दी थी. तब मैंने पूछताछ की और पाया कि उनकी बात पूरी तरह सच है. अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिसंबर 2013 में अपने ही MLA को भाजपा के नाम पर फोन करवाये गये थे. योगेंद्र यादव ने कहा कि ऐसी करतूतों के कारण हम लोगों का आम आदमी पार्टी (AAP) नेतृत्व से मोहभंग हुआ था.परमजीत जी ने 7 साल पहले इस घटना के बारे में मुझे जानकारी दी थी। तब मैंने पूछताछ की और पाया कि उनकी बात पूरी तरह सच है। अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिसंबर 2013 में अपने ही MLA को बीजेपी के नाम पर फोन करवाए गए थे। ऐसी करतूतों के कारण हम लोगों का AAP नेतृत्व से मोहभंग हुआ था। https://t.co/T2v3vTCbcR
">https://t.co/T2v3vTCbcR">https://t.co/T2v3vTCbcR
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) August">https://twitter.com/_YogendraYadav/status/1562277321897259014?ref_src=twsrc%5Etfw">August
24, 2022