Search

 
 
 

आप का आरोप, विधायकों को 20 -20 करोड़ का ऑफर, बोले योगेंद्र यादव, 2013 में अपने ही MLA को भाजपा के नाम पर फोन करवाये गये थे

 
NewDelhi : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा में ठन गयी है. आप सांसद संजय सिंह ने आज बुधवार को दिल्ली के चार विधायकों सोमनाथ भारती, संजीव झा, कुलदीप और अजय दत्त के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आरोप लगाये कि उन्हें भाजपा की ओर से 20-25 करोड़ रुपए का लालच दिया गया. कहा कि इनकार करने पर सिसोदिया की तरह फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गयी है. हालांकि, इनमें से किसी ने भाजपा के किसी नेता का नाम नहीं लिया. सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के विधायकों को पैसे का ऑफर कर, डराकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि दिल्ली की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/breaking-two-ak-47s-recovered-prem-prakashs-hideout-in-harmu-ed-has-taken-action/">BIG

BREAKING : प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ठिकाने से दो एके-47 बरामद, ईडी ने की है कार्रवाई

संजय सिंह के बाद चारों विधायकों ने इन आरोपों को दोहराया

संजय सिंह के बाद चारों विधायकों ने इन आरोपों को दोहराया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझसे कहा कि आप के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं. विधायक संजीव झा ने भी कहा कि मुझे भी कहा गया कि आप अगर पार्टी छोड़ते हैं, तो आपको 20 करोड़ रुपए मिलेंगे. कहा कि अपने साथ अपनी पार्टी के कुछ विधायकों को साथ लायेंगे, तो 5 करोड़ रुपए अधिक मिलेंगे. बता दें कि सीबीआई रेड के बाद रविवार को मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा से संदेश आया है कि आप (AAP) को तोड़ दो. सारे केस खत्म हो जायेंगे. तुम्हें दिल्ली का CM बना देंगे. इसे भी पढ़ें : गुरुग्राम">https://lagatar.in/gurugram-cbi-raids-cubes-71-mall-claims-to-be-of-rjd-leader-tejashwi/">गुरुग्राम

: क्यूब्स 71 मॉल पर सीबीआई का छापा, मॉल आरजेडी नेता तेजस्वी के होने का दावा

केजरीवाल ने गडकरी के नाम पर अपने MLA को करवाये थे फोन : योगेंद्र यादव

दिल्ली में शराब नीति को लेकर चल रहे विवाद पर आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने परमजीत कात्याल के एक पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा, "परमजीत जी ने 7 साल पहले इस घटना के बारे में मुझे जानकारी दी थी. तब मैंने पूछताछ की और पाया कि उनकी बात पूरी तरह सच है. अरविंद केजरीवाल के आदेश पर दिसंबर 2013 में अपने ही MLA को भाजपा के नाम पर फोन करवाये गये थे. योगेंद्र यादव ने कहा कि ऐसी करतूतों के कारण हम लोगों का आम आदमी पार्टी (AAP) नेतृत्व से मोहभंग हुआ था.

अमित मालवीय ने आप के पूर्व सचिव परमजीत सिंह कात्याल का पुराना वीडियो साझा किया  

बता दें कि अमित मालवीय ने आप के पूर्व सचिव परमजीत सिंह कात्याल का एक पुराना वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में परमजीत अरविंद केजरीवाल का मज़ाक उड़ा रहे हैं. इसमें उन्होंने भाजपा पर AAP के 35 विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. परमजीत कात्याल ने दावा किया कि उन्हें और अन्य को अरुण जेटली और नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नाम पर आप विधायकों को पैसे के बदले पार्टी से अलग होने का ऑफर देने के लिए कहा गया था. कात्याल ने कहा, मजेदार बात यह है कि जब हमने टीवी पर अरविंद केजरीवाल को यह कहते हुए सुना कि भाजपा उनके विधायकों को बुला रही है और उन्हें खरीदने की कोशिश कर रही है और उन्हें 35 लाख की पेशकश कर रही है. तब मुझे पहली बार एहसास हुआ कि मैं कुछ गलत कर रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही