Search

 
 
 

रोडीज और नेहा धूपिया को लेकर भिड़े एल्विश-अभिषेक के फैंस, यूट्यूबर ने दिया मजेदार जवाब

Lagatar Desk : दरअसल, हाल ही में एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहा धूपिया के एक फैन-मेड वीडियो पर 'लव यू टू नेहा' रिप्लाई किया था. इसके बाद अभिषेक मल्हान के फैंस ने एल्विश को निशाने पर लेना शुरू कर दिया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के फैंस के बीच एक बार फिर विवाद देखने को मिल रहा है. इस बार विवाद की वजह बनीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया और रियलिटी शो 'रोडीज' को लेकर की गई एक पोस्ट. 

 

 

दरअसल, हाल ही में एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहा धूपिया के एक फैन-मेड वीडियो पर 'लव यू टू नेहा' रिप्लाई किया था. इसके बाद अभिषेक मल्हान के फैंस ने एल्विश को निशाने पर लेना शुरू कर दिया.

 

अब इसी बीच एल्विश ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है .जिसमे उन्होंने लिखा-अरे भाईओ इतना गंभीरता से नहीं लेते नेहा के प्यार में ज्यादा बेग्या मुझे देखा नहीं था कैप्शन सब भाई है चिल मारो

 

 

एल्विश यादव के साथ काम करने को मिस कर रही

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नेहा धूपिया ने कहा था कि वह रोडीज में एल्विश यादव के साथ काम करने को मिस कर रही हैं. नेहा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. इसके बाद एक फैन पेज ने एक्स पर उनका वीडियो शेयर किया.

 

फैन पेज के कैप्शन में अभिषेक मल्हान पर तंज

वीडियो के साथ किए गए पोस्ट के कैप्शन में अभिषेक मल्हान पर निशाना साधा गया था. पोस्ट में दावा किया गया कि अभिषेक की मौजूदगी के कारण रियलिटी शो रोडीज की लोकप्रियता में गिरावट आई है. इस पोस्ट ने दोनों यूट्यूबर्स के फैंस के बीच बहस छेड़ दी.

 

एल्विश के रिप्लाई के बाद शुरू हुई ट्रोलिंग

इस पोस्ट पर एल्विश यादव ने 'लव यू टू नेहा' लिखकर प्रतिक्रिया दी. हालांकि, अभिषेक मल्हान के फैंस, जिन्हें पांडा गैंग के नाम से जाना जाता है, ने एल्विश के इस रिप्लाई को अभिषेक पर निशाना माना. इसके बाद सोशल मीडिया पर एल्विश को ट्रोल किया जाने लगा. वहीं, दोनों यूट्यूबर्स के फैंस के बीच बहस तेज हो गई.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही