Ranchi : कोर्ट फीस वृद्धि को लेकर राज्यभर में पिछले 6 जनवरी से न्यायिक कार्य ठप है. वहीं हाई कोर्ट में कई अधिवक्ता काउंसिल के खिलाफ जाकर अदालती कार्यवाही में शामिल हुए थे, जिन पर अब गाज गिर सकती है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को स्टेट बार काउंसिल वरीय अधिवक्ताओं समेत लगभग एक दर्जन अधिवक्ताओं को नोटिस जारी करेगा. इसे शो-कॉज या कारण बताओ नोटिस के तौर पर भी लिया जा सकता है. बता दें कि राज्यभर में वकीलों की हड़ताल शुक्रवार तक जारी रहेगी. मंगलवार की देर शाम काउंसिल की बैठक में बहुमत से यह निर्णय लिया गया. इसके साथ ही काउंसिल ने यह सख्त निर्देश जारी किया है कि जो अधिवक्ता काउंसिल के निर्णय को नहीं मानेंगे, उन्हें काउंसिल से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा. स्टेट बार काउंसिल ने सभी जिला बार संघों को पत्राचार कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि न्यायिक कार्य बहिष्कार के फैसले की अवहेलना करने वाले वकीलों को चिन्हित कर उनका नाम काउंसिल को भेजा जाए. इसे भी पढ़ें : अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब
: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़ [wpse_comments_template]
काउंसिल के खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने वाले लगभग एक दर्जन वकीलों को गुरुवार को मिल सकता है नोटिस

Leave a Comment