Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फरार JJMP नक्सली सुरेंद्र राम गिरफ्तार, कई नक्सल कांड का है आरोपी

Palamu : जेजेएमपी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य सुरेंद्र राम उर्फ सुमंत मोची को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुरेंद्र राम मनिका इलाके में आया हुआ है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय को कार्रवाई का निर्देश दिया गया. थानेदार प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सुरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सुरेंद्र राम उर्फ सुमंत मोची उर्फ सुमंत कुमार रवि लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के मनधनिया का रहने वाला है. वह पलामू और लातेहार में कई नक्सल घटनाओं का आरोपी रहा है. उस पर रामगढ़, मनिका और लातेहार में कई एफआईआर दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें : पानी">https://lagatar.in/everyday-there-is-a-fight-in-ward-number-28-34-of-the-capital/">पानी

रे पानी तेरा रंग कैसा….राजधानी के वार्ड नंबर 28-34 में हर रोज होती है मारामारी
बता दें कि 28 जुलाई 2021 में लेवी की रकम को लेकर कोकाडू के जंगल में नक्सलियों में गोलीबारी हुई थी. इसमें एरिया कमांडर रामसुंदर राम मारा गया था और सुमंत मोची को पैर में गोली लगी थी. इस घटना के बाद उसे संगठन से निकाल दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद सुरेंद्र राम ने पुलिस को बताया है कि उस मुठभेड़ की रात वह सोया हुआ था. अचानक गोली चलनी शुरू हो गई. जिसमें उसके पैर में गोली लग गई थी. घटना के बाद वह बेहोश हो गया था. साथी नक्सली उसे उठाकर ले गए थे और उसे स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवाया था. उसे दाएं पैर में गोली लगी थी. वह गोली लगने के बाद से फरार था. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/sex-racket-busted-in-mumbai-3-including-bhojpuri-actress-arrested-3-models-also-rescued/">मुंबई

में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, भोजपुरी एक्ट्रेस समेत 3 गिरफ्तार, 3 मॉडल्स भी रेस्क्यू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही