Search

 
 
 

RU कुलपति को बर्खास्त करने की मांग, अबुआ अधिकार मंच ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को पद से हटाने की मांग को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने आज राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन राजभवन सचिवालय में सौंपा. मंच के महासचिव नीरज वर्मा और युवा नेता अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन सौंपते हुए कुलपति पर लगे वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को आधार बनाया.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा को पद से हटाने की मांग को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने आज राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन राजभवन सचिवालय में सौंपा. मंच के महासचिव नीरज वर्मा और युवा नेता अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन सौंपते हुए कुलपति पर लगे वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को आधार बनाया.

 

 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राज्यपाल ने पहले ही इन आरोपों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, किंतु कुलपति द्वारा विभिन्न मीडिया संस्थानों को दिए गए साक्षात्कार जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने की मंशा दर्शाते हैं. मंच का आरोप है कि कुलपति मीडिया ट्रायल के माध्यम से जनता और जांच एजेंसियों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.

 

नीरज वर्मा ने कहा कि कुलपति का यह रवैया जांच की निष्पक्षता और गंभीरता को ठेस पहुंचाता है. यह कार्यपालिका की गरिमा और न्यायिक प्रक्रिया की स्वतंत्रता के भी खिलाफ है.अबुआ अधिकार मंच ने जोर देकर कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कुलपति को तत्काल पद से हटाया जाना आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर जांच पूरी की जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही