Search

 
 
 

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्यपाल से की मुलाकात, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर दिए सुझाव

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की.इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को कई उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए.
 

Ranchi :  पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की.इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को कई उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए. बंधु तिर्की ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि झारखंड के विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में झारखंडी विद्वानों की नियुक्ति की जाए, जिन्हें झारखंड की जनजातीय विविधता, प्राकृतिक संसाधन और भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संरचना की अच्छी जानकारी हो. इससे झारखंड के छात्रों को अपने अनुभव का सीधा फायदा मिलेगा और राज्य की शिक्षा प्रणाली में सुधार होगा.

 

 

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सुझाव

•    विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पठन-पाठन और शैक्षणिक वातावरण में सुधार किया जाए.

•    विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना का विकास किया जाए और योग्य फैकल्टी और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए

•    3 वर्षीय योजना के क्रमिक अनुपालन को लागू करने का निर्देश दें जिससे प्लस टू विद्यालयों की आधार संरचना का विकास हो सके

•    प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए योग्य फैकल्टी और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सरकार को निर्देशित करें

•    पोर्टल के माध्यम से नामांकन लेने के साथ ही ऑफलाइन नामांकन लेने की भी जरूरत है जिससे झारखंड के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को फायदा मिलेगा

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही