Search

 
 
 

गिरिडीह में एसीबी की कार्रवाई, मनरेगा कार्य में 5000 रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

गिरिडीह में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मनरेगा कार्य में रिश्वत लेने के आरोप में टीम ने जेई अंकुश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने योजना से जुड़े काम के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की.
 

Lagatar Desk :  गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मनरेगा कार्य में रिश्वत लेने के आरोप में टीम ने जेई अंकुश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

 

बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार ने मनरेगा योजना से जुड़े काम के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से पैसे लेते आरोपी को पकड़ लिया.

 

 

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही