Search

 
 
 

शराब घोटाला के आरोपी सुधीर कुमार को बेल देने से ACB कोर्ट का इंकार

शराब घोटाला से जुड़े केस के आरोपी सुधीर कुमार की जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ACB और बचाव पक्ष की
 

Ranchi: शराब घोटाला से जुड़े केस के आरोपी सुधीर कुमार की जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ACB और बचाव पक्ष की बहस और दलीलें सुनने के बाद सुधीर कुमार को बेल देने से इंकार कर दिया है. 


ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक आलोक कुमार ने बहस करते हुए सुधीर कुमार की याचिका का विरोध किया वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने यह दलील दी कि शराब घोटाला मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है, इसलिए उन्हें बेल दी जाए. सुधीर कुमार को ACB ने मई को गिरफ्तार किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही