Search

 
 
 

शराब घोटाला के आरोपी सुधीर कुमार दास को बेल देने से ACB कोर्ट का इंकार

शराब घोटाला से जुड़े केस के आरोपी सुधीर कुमार दास की जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ACB और बचाव पक्ष की बहस और दलीलें
 

Ranchi: शराब घोटाला से जुड़े केस के आरोपी सुधीर कुमार दास की जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ACB और बचाव पक्ष की बहस और दलीलें सुनने के बाद सुधीर कुमार दास को बेल देने से इंकार करते हुए, उन्हें बेल देने से इंकार कर दिया है. 


ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक अलोक कुमार ने बहस करते हुए सुधीर कुमार दास की याचिका का विरोध किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने यह दलील दी कि शराब घोटाला मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है, इसलिए उन्हें बेल दी जाए. 


सुधीर कुमार दास को ACB ने मई को गिरफ्तार किया था. इससे पहले सोमवार को इसी केस के एक आरोपी सुधीर कुमार की जमानत याचिका ACB कोर्ट ने खारिज कर दी थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही