Search

 
 
 

विनय सिंह और स्निग्धा सिंह के केस में ACB कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Ranchi/Hazaribagh: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अलग-अलग याचिका पर हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.
 

Ranchi/Hazaribagh: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अलग-अलग याचिका पर हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.

सोमवार को एसीबी और बचाव पक्ष की बहस और दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि विनय सिंह जेल की सलाखों के पीछे हैं और उनकी पत्नी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

 

IAS विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है. 

 

यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. जिसका खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है. यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है.

 
उक्त खाता प्लॉट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है. एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने बहस की. वहीं स्निग्धा सिंह की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने बहस की. विनय सिंह ने नियमित बेल के लिए याचिका दायर की है, वहीं उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही