Search

 
 
 

ACB कोर्ट ने दी घूसखोर राजस्व कर्मचारी आनंद को 7 साल की सजा

रांची एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी आनंद खलखो को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.
 

Ranchi : रांची एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी आनंद खलखो को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोषी को अतिरिक्त सजा काटनी होगी.

राजस्व कर्मचारी आनंद खलखो पर जमीन का नामांतरण करने के एवज में 3 डिसमिल जमीन और 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. आनंद ने केस के सूचक माधो उरांव से 3 डिसमिल जमीन अपने नाम लिखवा भी लिया था और 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था.

 

जिसके बाद माधो उरांव ने एसीबी से शिकायत की थी. एसीबी ने उसे 4 मार्च 2014 को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद राजस्व कर्मचारी आनंद के घर से 9 लाख रुपए भी बरामद किया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही